भाजपा ने डॉ. प्रकाश सिंह को बनाया प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा ने डॉ. प्रकाश सिंह को बनाया प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा ने डॉ प्रकाश सिंह को बनाया प्रदेश प्रवक्ता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता व बोकारो से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. प्रकाश सिंह को झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद बोकारो सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ. प्रकाश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता के बीच भाजपा की पहचान एक भरोसेमंद और विकासोन्मुखी राजनीतिक दल के रूप में बनी है और उनकी प्राथमिकता इस विश्वास को और मजबूत करना होगी.

डॉ. प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखा जाएगा. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की जनविरोधी और भ्रामक नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा मजबूती से करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनहित, सुशासन और विकास की राजनीति में विश्वास करती है. उनकी नियुक्ति पर भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. प्रकाश सिंह के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक समझ का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वे प्रदेश स्तर पर भाजपा की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को बोकारो जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.
 

संबंधित सामग्री

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

झारखंड

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

झारखंड

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

झारखंड

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

झारखंड

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात