टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

रोहन निषाद/न्यूज11भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार एक ओर जहां जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीबी से जूझ रही 12 वर्षीय छात्रा रागिनी जिंदगी की जंग हार गई. इस घटना से सदर अस्पताल चाईबासा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

इलाज के दौरान तोड़ा दम
रागिनी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. सूत्रों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से बाहर रेफर किया था. आरोप है कि परिजनों के बिछड़ने और अस्पताल के चिकित्सकों की सुस्ती के कारण रागिनी को समय पर रेफर नहीं किया जा सका और इसी बीच उसकी मौत हो गई.

स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल
पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर रेफर कर दिया जाता तो शायद बच्ची की जान बच सकती थी. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है.

सिविल सर्जन ने दी जानकारी
सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि बच्ची का इलाज विगत कई दिनों से अस्पताल में चल रहा था. उसे टीबी के साथ लिम्फैडेनोपैथी समेत अन्य कई तरह की बीमारियां थीं. उन्होंने कहा कि रागिनी का परिवार भी मौके पर नजर नहीं आ रहा है.

जिले में टीबी उन्मूलन पर उठे सवाल
उपायुक्त द्वारा टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच इस तरह की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. 12 वर्षीय नाबालिग की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. सदर अस्पताल में पहले भी इलाज में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं.

संबंधित सामग्री

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

झारखंड

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

झारखंड

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

झारखंड

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल

झारखंड

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल

15से 26 जून तक चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान, तीन जागरूकता रथों को डीसी,एसपी ने दिखाई गई हरी झंडी