हरिहर धाम की बदहाल सड़क की होगी मरम्मत, समझौते के बाद टला सड़क जाम

हरिहर धाम की बदहाल सड़क की होगी मरम्मत, समझौते के बाद टला सड़क जाम

उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम ने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी

Image not available

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर: सावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध हरिहर धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के मुख्य गेट के समीप बदहाल सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है. संबंधित विभाग द्वारा आज सड़क की मरम्मत कराए जाने की बात कही गई है.

सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम ने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आज सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी. जाम की तैयारी से पहले संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी के साथ बातचीत हुई.

बातचीत के दौरान सड़क की मरम्मत कराने को लेकर सहमति बनने के बाद प्रस्तावित सड़क जाम को स्थगित कर दिया गया. अब विभाग द्वारा आज सड़क की मरम्मत कराए जाने की बात कही गई है.

इधर, सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग की सड़क दुरुस्त होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पेयजल स्रोत संरक्षण, जलमीनार और चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत, नियमित जलापूर्ति की समीक्षा