विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के जपला रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क में बना खतरनाक गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. राहगीरो के अनुसार, ओवरब्रिज पर यह गड्ढा दो महीने से अधिक समय से मौजूद है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है और सड़क की सतह के बराबर नजर आने लगता है. ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता और अचानक वाहन उसमें चले जाते हैं. चार पहिया वाहनों को जोरदार झटका लगता है, जबकि दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने का शिकार हो रहे हैं. कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं.
लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे की मरम्मत का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है जिससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है. आज से पहले कई वाहन चालक गिर चुके है.
इसे भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कहां से कहां तक