बहन की शादी में शामिल सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से ही जबरन कार में बिठाकर ले गए अपराधी, रांची पुलिस का खुलासा

बहन की शादी में शामिल सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से ही जबरन कार में बिठाकर ले गए अपराधी, रांची पुलिस का खुलासा

Image not available

न्यूज11  भारत
रांची/डेस्क:
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच अचानक दुल्हन के भाई का अपहरण की घटना को अंजाम दे कर अपराधियों हड़कंप मचा दिया. जिसके बाद नगड़ी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार, सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

बैंक्वेट हॉल से ही सुमित सोनी का जबरन कार में बिठाकर अपहरण किया गया था. अपहरण के बाद अपराधियों ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. गिरफ्तार आरोपियों में नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं. सभी बिहार के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद किया है. 

शादी समारोह के बीच अचानक हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. हालांकि, नगड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. 

ये भी पढ़ें- ED के समन की अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, HC ने ट्रायल जारी रखने का दिया निर्देश