बहरागोड़ा में 320 मिमी मूसलधार बारिश से तबाही, स्वर्णरेखा व रगड़ो खाल उफान पर

बहरागोड़ा में 320 मिमी मूसलधार बारिश से तबाही, स्वर्णरेखा व रगड़ो खाल उफान पर

पांचबड़िया-ब्राह्मणकुंडी सड़क पर बना पुल ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गया है

Image not available

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम से सोमवार तक हुई 320 मिलीमीटर मूसलधार बारिश ने पूरे प्रखंड में भारी तबाही मचाते हुए जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं  लगातार बारिश से उफान पर आई स्वर्णरेखा नदी और रगड़ो खाल के तेज बहाव के कारण आधा दर्जन से अधिक गांवों के टोले टापू में तब्दील हो चुके हैं.उधर पाँचबड़िया-ब्राह्मणकुंडी सड़क पर बना पुल ध्वस्त होने की कगार पर पहुँच गया है, वहीं खंडामौदा से पाठपुर की जर्जर सड़क दलदल में बदल जाने के कारण जमशेदपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से बाल-बाल बची, जिससे बड़ा हादसा टल गया.साथ ही जलजमाव, नालियों से सड़कों पर फैले कचरे और घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है, जबकि सब्जियों की फसलें पूरी तरह डूबकर नष्ट होने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, जिससे आने वाले दिनों में सब्जी के दामों में भारी उछाल आने की आशंका जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: छतरपुर के मुनकेरी में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत