Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक का पहला दिन आज, जानिए क्यों मनाया जाता है रोज डे और कैसे करें सेलिब्रेशन?

Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक का पहला दिन आज, जानिए क्यों मनाया जाता है रोज डे और कैसे करें सेलिब्रेशन?

Image not available

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्यार और दोस्ती का त्योहार वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया हैं. इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से होती है, जिसे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता हैं. साल 2026 में रोज डे आज शनिवार, 7 फरवरी को पड़ रहा है और लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन
रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता हैं. इसके बाद वीक में प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता हैं. इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और प्रियजनों को गुलाब देकर अपने प्यार और भावनाएं व्यक्त करते हैं. गुलाब के रंग भी खास होते है और हर रंग का अलग अर्थ होता है:

  • लाल गुलाब: सच्चा प्यार
  • पीला गुलाब: दोस्ती और अपनापन
  • गुलाबी गुलाब: प्रशंसा और सम्मान
  • सफेद गुलाब: पवित्रता और श्रद्धा

रोज डे का इतिहास और महत्व
रोज डे का कोई बहुत पुराना धार्मिक या सांस्कृतिक इतिहास नहीं हैं. यह दिन प्यार और दोस्ती मनाने का प्रतीक बन चुका हैं. समय के साथ लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगे. गुलाब को लंबे समय से प्यार, स्नेह और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता हैं. रोज डे की खासियत यह है कि एक गुलाब देकर भी आप अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. यह चाहे प्रेम संबंध हो या दोस्ती, दोनों में ही प्रियजन को खास महसूस कराने का मौका देता हैं. 

गुलाब सिर्फ फूल नहीं, बल्कि प्यार, जुनून, भरोसा और स्नेह का प्रतीक हैं. फिल्मों और कहानियों में अक्सर देखा गया है कि लोग अपने प्यार का इजहार गुलाब देकर करते है और उसे संभाल कर रखते हैं. यह हर उम्र और हर रिश्ते में खुशियों और अपनापन का संदेश देता हैं. 

रोज डे कैसे मनाएं?

  • रोज डे पर लोग अपने प्रियजनों को गुलाब, कार्ड, छोटे-छोटे गिफ्ट देकर इस दिन को खास बनाते हैं. 
  • कई लोग सोशल मीडिया पर मैसेज या पोस्ट शेयर करते हैं. 
  • कुछ लोग अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ समय बिताकर दिन को यादगार बनाते हैं. 
  • इस दिन का मकसद बड़े गिफ्ट देने से ज्यादा अपने प्रियजनों को खास और प्यार भरा महसूस कराना होता हैं. 

यह भी पढ़े: जमशेदपुर में आतंकी साजिश का शक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कपाली से दो संदिग्धों को दबोचा