न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज (29.01.2026) दीघा थानांतर्गत जेपी सेतु पर वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक एवं युवती के पास मौजूद सूटकेस की तलाशी लेने पर ₹12,01,000/- नकद बरामद किए गए. उक्त दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई है. मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 31 एजेंडों पर लगी मुहर
Patna Police की कार्रवाई: जांच के दौरान ₹12.01 लाख नकद बरामद, युवक-युवती हिरासत में
Image not available