फतुहा में बिजली तार काटकर ब्लैकआउट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फतुहा में बिजली तार काटकर ब्लैकआउट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Image not available

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
राजधानी पटना से सटे फतुहा और आसपास के इलाकों में बिजली तार काटकर ब्लैकआउट करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने रसलपुर गांव के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मैनुअल कटर, ऑटोमैटिक कटर मशीन, एक बाइक, दो मोबाइल फोन और कटे हुए बिजली तार बरामद किए गए है. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बीते कई दिनों से बिजली तार काटकर इलाके में अंधेरा फैलाने की साजिश रच रहा था. बिजली तार कटने से विभाग को भारी नुकसान हो रहा था, वहीं आम लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही थी. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़े: जमुई में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, तीन घंटे तक सड़क पर चलता रहा हंगामा