पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ने पर चिराग पासवान अस्पत
पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत, खबर मिलते ही मिलने पहुँचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है।
खबर मिलते ही दौड़े चले आए भतीजे चिराग
जैसे ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अपने चाचा पशुपति पारस की बीमारी की खबर मिली, वह तमाम कार्यक्रम छोड़ तुरंत पटना के अस्पताल पहुँचे। लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक कड़वाहट और पारिवारिक विवाद के बीच चिराग का अस्पताल पहुँचना चर्चा का विषय बना हुआ है। चिराग ने आईसीयू में जाकर चाचा का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।