Saturday, October 04, 2025

Lenskart को SEBI से हरी झंडी, नवंबर में लॉन्च होगा 8,000 करोड़ का IPO

Editor Name: News11 Bharat

चश्मे की रिटेल कंपनी लेंसकार्ट को SEBI से IPO की मंजूरी मिल गई है. कंपनी जल्द ही अपडेटेड प्रॉस्पेक्टस दाखिल करेगी और नवंबर के मध्य तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना है.

लेंसकार्ट ने जुलाई में SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था, जिसमें 2,150 करोड़ रुपये नई पूंजी जुटाने का लक्ष्य है.

फाउंडर्स और निवेशक ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 132.3 मिलियन शेयर बेचेंगे. कुल IPO का आकार 7,500-8,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है.

लेंसकार्ट का IPO इस साल टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद सबसे बड़ा होगा. कोटक महिंद्रा, मॉर्गन स्टेनली, सिटी और अन्य मर्चेंट बैंकिंग करेंगे.

ग्रो, मीशो, फोनपे और फिजिक्सवाला भी लिस्टिंग की तैयारी में है लेकिन उन्होंने SEBI की गोपनीय फाइलिंग प्रक्रिया अपनाई है.

लेंसकार्ट ने FY25 में 297 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि FY24 में 10 करोड़ रुपये का घाटा था. राजस्व 5,428 करोड़ से बढ़कर 6,625 करोड़ रुपये हुआ.

IPO से मिलने वाले 272 करोड़ रुपये नए स्टोर खोलने में और 591 करोड़ रुपये मौजूदा 2,700+ स्टोर्स के खर्च और लीजिंग में खर्च होंगे, कुछ राशि अधिग्रहण के लिए रखी गई है.