Saturday, October 11, 2025

''टाइमलेस ब्यूटी हैं...'' ड्रीम गर्ल हेमा ने अपने अंदाज में रेखा को किया विश

Editor Name: News11 Bharat

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज अपना 71 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर हर कोई उनको बधाई दे रहा है.

हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी से लेकर मनीष मल्होत्रा तक ने सोशल मीडिया पर रेखा को जन्मदिन की बधाई दी है.

ड्रीम गर्ल ने रेखा के खास दिन पर उनके लिए बेहद प्यारा सा पोस्ट किया. इस खास पोस्ट में उन्होंने रेखा की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं.

हेमा ने कैप्शन में लिखा- ''आज एक बहुत ही प्यारी दोस्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! रेखा, अंदर से बाहर तक खूबसूरत, टाइमलेस, ऐजलेस ब्यूटी हैं.

हेमा ने लिखा- वो इस इंडस्ट्री में मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक रही हैं, हमेशा मेरी अच्छी सेहत की दुआ करती रही हैं.''

हेमा ने आगे लिखा- ईश्वर से प्रार्थना है कि वो प्यारी रेखा को जिंदगी भर खुशियां और संतुष्टि दें. जन्मदिन मुबारक हो प्यारी दोस्त.''