Monday, October 20, 2025

विदेश में नीता अंबानी का देसी लुक, देखें Photos

Editor Name: News11 Bharat

नीता अंबानी के आउटफिट्स और ज्वेलरी हर किसी का दिल जीत लेते है. हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश म्यूजियम में पिंक बॉय इवेंट में सुंदर साड़ी पहनी थी.

नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की एक बेहद खूबसूरत पाउडर पिंक कांजीवरम साड़ी पहनी. यह साड़ी प्योर मलबरी सिल्क और खालिस सोने की जरी से बनी है.

इस साड़ी को 68 वर्षीय मास्टर बुनकर आर. वरदन ने अपने हाथों से बुना है, जो इस पारंपरिक कला को आज भी अगली पीढ़ियों के लिए रखने में लगे हुए है.

उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन एक ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया है, जिसे रियल जरी और एंटीक कढ़ाई के साथ तैयार किया गया.

साड़ी में एक मेटैलिक सीक्विन बॉर्डर जोड़ा गया और साड़ी के पल्लू को कटवर्क जरी से सजाया गया, जिससे साड़ी और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रही है.