Wednesday, December 03, 2025

वो बॉलीवुड हसीनाएं जो खुशी-खुशी बनीं दूसरी पत्नी, मशहूर हस्तियों संग लिए सात फेरे

Editor Name: News11 Bharat

ऐसी कई एक्ट्रेस है जैसे करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और भी कई. आइये बताते है इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल है.

समांथा रुथ प्रभु ने तलाकशुदा डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी की. फिलहाल ये जोड़ी काफी चर्चा में हैं.

सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बॉलीवुड का रॉयल कपल माना जाता है. करीना से पहले, 21 साल के नवाब सैफ अली खान ने 33 साल की अमृता सिंह से शादी की थी.

नीलम कोठारी से पहले, टीवी एक्टर समीर सोनी की शादी मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई थी.

राज कुंद्रा अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे जब उनका दिल शिल्पा शेट्टी पर आया. पहली शादी कविता से हुई थी.

लारा दत्ता ने मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की. लेकिन इससे पहले उनकी शादी मॉडल श्वेता जयशंकर से हुई थी.

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की पहली शादी नताशा सिप्पी से हुई थी लेकिन बाद में उनकी शादी रवीना टंडन से हुई.

करिश्मा कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन करिश्मा से पहले, संजय की शादी नंदिता मेहता से हुई थी.

धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से पहली शादी की थी. लेकिन बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर उनका दिल आ गया. जिसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की.