Sunday, Jun 1 2025 | Time 14:28 Hrs(IST)
  • नहीं रहे गढ़वा से कांग्रेस के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय, मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन
  • 18 नवंबर को सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी करेंगे, लखनऊ में रिंग सेरेमनी
  • मोबाइल पर बात करती रही नर्स, कैंची से काट दी मासूम की उंगली! फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग
  • असम से सिक्कम तक बारिश की आफत, लैंडस्लाइड ने बढाई मुश्किलें, NH पर भी बह रहा पानी
  • गढ़वा में कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
  • सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय का विशेष टॉक, कहा- "सच बोलना हेट स्पीच, झूठ बोलना फ्रीडम ऑफ स्पीच!"
  • LPG Price: जून की शुरुआत पर बड़ी राहत! कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें क्या है नया दाम
  • Patna Metro: पटना मेट्रो का खत्म हुआ इंतजार, जानिए कब से होगा शरू?
  • कोतरी गांव के कुएं से मिला अज्ञात शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • रांची में सड़क हादसा! मिल्क वैन ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत
  • मदरसा का नया भवन जल्द होगा तैयार, कल्याण विभाग ने दिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए
  • "मेरे प्यारे मम्मी-पापा " परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का छलका दर्द, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
  • नई शराब नीति पर कोलेबिरा विधायक का बड़ा बयान, कहा- ग्रामसभा चाहेगी तब बिकेगी शराब
  • भैंस चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर खूब पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
  • रांची में दरिंदगी का शिकार हुई आदिवासी किशोरी, अगवा कर दिया हैवानियत को अंजाम
झारखंड » रांची


रांची सिटीजन फोरम की हुई बैठक, विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक से मिलेगा एक प्रतिनिधिमंडल

रांची सिटीजन फोरम की हुई बैठक, विभिन्न समस्याओं को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक से मिलेगा एक प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के वार्ड 7अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें उक्त क्षेत्र के नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे मुख्य सड़क और नाली के कार्यों में अनियमितता, संवेदक द्वारा काफी समय से इस काम को अधूरा छोड़े जाने की समस्या, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होना, बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या, इस क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र का नहीं होना, जैसी विभिन्न समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. इसपर निर्णय लिया गया कि फोरम का प्रतिनिधिमंडल वार्ड 7 के निवासियों के साथ प्रशासक, रांची नगर निगम से मिलकर समस्या के समाधान पर बात करेगा. इस निमित्त एक ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी सहसंयोजक संतोष कुमार साहू और वार्ड समिति सदस्य शिवानी लता को दी गई. 

 

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और मृदुला संतोष, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक और संतोष कुमार साहू, वार्ड समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा, अमित कुमार, स्वदेश कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, संजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार और मनीष बख्शी उपस्थित हुए. धन्यवाद ज्ञापन संतोष मृदुला ने किया. 

 


 


 


 

 
अधिक खबरें
रांची में दरिंदगी का शिकार हुई आदिवासी किशोरी, अगवा कर दिया हैवानियत को अंजाम
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 9:20 AM

झारखंड की राजधानी रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. एक आदिवासी किशोरी को अगवा कर बेड़ों इटकी जंगल में ले जाकर दरिंदगी की गई. इस वारदात को दो अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया, जिन्होनें निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता की अस्मत लूटी.

रांची में बड़ा बवाल! 250 लोगों ने रात में थाने पर बोला हमला, पुलिस वालों से भी मारपीट
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 8:29 AM

शनिवार की रात रांची के बेड़ों थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब 250 ग्रामीणों की भीड़ ने अचानक थाने पर धावा बोल दिया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है, जब थाने में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई. इस हिंसा में थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान घायल हो गए हैं.

कांके प्रखंड के उप प्रमुख अंजय बैठा के आवास मे शार्ट सर्किट के वजह से लगी आग
मई 31, 2025 | 31 May 2025 | 10:29 PM

कांके प्रखंड के उप प्रमुख अंजय बैठा के आवास मे शार्ट सर्किट के वजह से घर मे लगी आग कमरे मे रखे सोफा सहित कई कीमती समान जल कर हुवी खाक. स्थानीय लोगो कि मदत से आग पर पाया गया काबू.

सीनियर IPS अधिकारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, वायरिंग के साथ तोड़फोड़, बिजली के तार की चोरी
मई 31, 2025 | 31 May 2025 | 10:23 PM

सीनियर IPS अधिकारी (एडीजी) तदाशा मिश्र के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. बिजली के तार सहित वायरिंग के साथ तोड़फोड़ की गई. चोरों ने चार महीने से बंद खाली घर को निशाना बनाया.

नामकुम थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 10 गो वंशियों को किया गया रेस्क्यू, दो गिरफ्तार
मई 31, 2025 | 31 May 2025 | 9:41 PM

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पिकअप वैन में ठूंस-ठूस कर गोवंश को भरकर तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 गो वंशियों को रेस्क्यू किया. वहीं, वाहन चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.