Sunday, May 11 2025 | Time 10:50 Hrs(IST)
  • शादी तब्दील हुई रणभूमि में! बाराती और सराती के बीच खूनी संघर्ष, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
  • 52 लाख की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र को किया गया दरकिनार, ग्रामीणों को नए 'आरोग्य आयुष्मान मंदिर' में इलाज के लिए हो रही परेशानी
  • Buddha Purnima 2025: जानें कब है बुद्ध पूर्णिमा, स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या है इसका धार्मिक महत्व
  • रांची: दलादली ओपी क्षेत्र में कार में लगी आग, धूं-धूं कर जलती रही कार
  • आखिर भारत ने पाकिस्तान को महज़ चार दिनों में माफ़ी मागने पर कैसे किया मजबूर, जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति ने X पर पोस्ट कर क्या कहा
  • सीमा पर एक बार फिर तनाव: श्रीनगर में ड्रोन अटैक, अमृतसर में रेड अलर्ट से लेकर कच्छ में ब्लैकआउट तक जानिए सीजफायर तोड़ने के बाद क्या-क्या हुआ
  • आज से 30 मई तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें, कई के रूट और समय में बदलाव
  • Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-बारिश के आसार, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश; जानें अगले चार दिनों के मौसम का हाल
  • Mother's Day 2025: तेरी गोद से बेहतर कोई जन्नत नहीं… जानिए कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है यह खास दिन
झारखंड


रांची डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, सामग्री वितरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, सामग्री वितरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी वरुण रंजन ने आज मोरहाबादी रांची, स्थित फुटबॉल स्टेडियम में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान  उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन, नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग, मुकेश कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची,  रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची,  सुदेश कुमार एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

13 नवम्बर एवं 20 नवम्बर 2024 को विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

 

सामग्री वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

EVM के वितरण एवं सामग्री कोषांग से पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सभी दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, वरुण रंजन द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को विशेष रूप से कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त सभी दिशा निर्देशों का पालन हो यह सभी सम्बंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें.

 


 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी के साथ हुई बारिश; जानें अगले चार दिनों के मौसम का हाल
मई 11, 2025 | 11 May 2025 | 7:42 AM

झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज हवा और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति बनी हुई है. कल शाम से राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई. वहीं, आज रांची में सुबह 5 बजे से वर्षा हुई.

राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
मई 10, 2025 | 10 May 2025 | 10:43 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. देशभर में सुरक्षा हालातों को देखते हुए झारखंड में एक-एक जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

पाकिस्तानी झंडा लगाने को लेकर आजसू छात्र संघ के उपाध्यक्ष बबलू महतो और विनय तिर्की के बीच विवाद, जमकर हुई गाली-गलौज
मई 10, 2025 | 10 May 2025 | 8:28 PM

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के सामने पाकिस्तानी झंडा लगाने को लेकर आजसू छात्र संघ के उपाध्यक्ष बबलू महतो और विनय तिर्की के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बबलू महतो का आरोप है कि उन्होंने जैसे ही झंडा लगाने की कोशिश की, विनय तिर्की ने उन्हें ऐसा करने से रोका और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी.

इस जज्बे को सलाम: रात में लिए सात फेरे, सुबह दुल्हन ने दिया एग्जाम
मई 10, 2025 | 10 May 2025 | 7:34 PM

आरके महिला कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला. परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी, तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा है. लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस काम की खूब सराहना की.

गरीबों को मिली राहत: शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य, झारखंड बना देश के लिए मिसाल
मई 10, 2025 | 10 May 2025 | 7:18 PM

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किया है कि किसी भी परिस्थिति में मृतक का शव निजी अस्पतालों में रोककर नहीं रखा जाएगा. हर हाल में शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा. इस फैसले ने राज्य के हजारों परिवारों को राहत पहुंचाई है. असमय अपनों को खोने वाले परिजनों के लिए यह निर्णय एक बड़ी संबल और सहारा बनकर सामने आया. राज्यभर से लगातार लोगों ने मंत्री इरफान अंसारी के इस संवेदनशील और मानवीय निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है.