Friday, Jul 4 2025 | Time 12:05 Hrs(IST)
  • प्रेमीका के परिजनों ने कोर्ट परिसर में पीटा प्रेमी को, प्राथमिकी दर्ज
  • बेतिया में आग लगने से दस घर जलकर राख
  • लड़की भगाने के आरोप में कुरूमगढ़ पुलिस ने कुटुवा गांव के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • 800 करोड़ GST घोटाले में बड़ा अपडेट: आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
  • गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, मुहर्रम में पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा
  • क्या पहली महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष मिल सकती है भाजपा को, ये 3 नाम रेस में है
  • महिला वाशरूम में लगा था कैमरा प्रिंसिपल रिकॉर्ड कर देखता था वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला
  • बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
  • गिरिडीह के गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, माहिलाओं में आक्रोश किया हंगामा
  • Viral Video: बाइक पर हेलमेट पहन गैस बेचता दिखा डॉगी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
  • देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा टली! इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग
झारखंड


NDA प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने किया नामांकन प्रपत्र दाखिल

नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, लोगों का मिला अपार समर्थन
NDA प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने किया नामांकन प्रपत्र दाखिल

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत 


हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी बड़कागांव स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बुढ़वा महादेव में पूजा अर्चना कर नामांकन प्रपत्र दाखिल के लिए रवाना हुए. इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से स्वागत किया. तत्पश्चात नामांकन के बाद रोशन लाल चौधरी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करके गुटुआ मैदान में आयोजित महासभा में पहुंचे. नामांकन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता एवं संचालन अनिल राय वह हरि रत्नम ने संयुक्त रूप से किया.


नामांकन सभा के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोशन लाल ही कर सकते हैं बड़कागांव को रोशन. बड़कागांव में एक ही परिवार का राज होने के बावजूद भी बड़कागांव में कोई ऐसा काम नहीं हुआ है जिस राज्य स्तर तक पेश किया जा सके आगे उन्होंने कहा कि अगर आप बड़कागांव सहित पूरे झारखंड में एनडीए की सरकार बनाते हैं तो मोदी जी के गारंटी के साथ बड़कागांव सहित संपूर्ण झारखंड का विकास दुगुना रफ्तार से होगा. झारखंड में खनिज संपदा होने के बावजूद भी यहां के विकास गति सभी राज्यों से सबसे कम है इसका सिर्फ और सिर्फ झामुमो कांग्रेस और राजद का ही दिन है. हेमंत सोरेन सरकार ₹1000 देकर मैया लोगों को ठगने का काम किया है.

 

इस दौरान एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार ही राज्य और देश का समुचित विकास कर सकती है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद काफी पीछे है. इसके पीछे का मुख्य कारण जेएमएम, कांग्रेस व राजद की वर्तमान सरकार है. आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव में विस्थापन की समस्या समस्या जो विकराल रूप लेता जा रहा है. इस पर स्थानीय विधायक ने कोई काम नहीं किया है इसके अलावा पिछले 15 सालों से बडका गांव विधानसभा क्षेत्र का विकास का गाड़ी रुका हुआ है. आप लोगों का एक बार आशीर्वाद मिला तो 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन सड़क बिजली पानी और शिक्षा से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान करके दिखाऊंगा और बड़कागांव विधानसभा को झारखंड में सबसे विकसित विधानसभा बनाने का काम करूंगा.

 

वही हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है.उन्होंने पूरे देश के विकास में पार्टी के योगदान का हवाला देते हुए कहा कि अगर झारखण्ड राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, तो विकास की गति तेज़ होगी. उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों की तारीफ की. उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि राज्य और देश का सर्वांगीण विकास करना है.

 

 

रैली में दिखी एनडीए की एकजुटता ,उमड़े जनसैलाब 

 

इस रैली में उमड़े जनसैलाब ने स्पष्ट कर दिया कि एनडीए उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है. पार्टी नेताओं ने जनता को भरोसा दिलाया कि एनडीए भाजपा ही वह पार्टी है जो राज्य और देश को विकास की राह पर अग्रसर कर सकती है. रैली में उपस्थित लोगों के उत्साह और समर्थन ने इस बात को प्रमाणित किया कि एनडीए भाजपा की जड़ें अब और भी मजबूत हो चुकी हैं.इस नामांकन रैली के साथ ही आगामी चुनावों के लिए एनडीए भाजपा ने अपना दमखम दिखा दिया है.और पार्टी के समर्थकों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

 

मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,रामगढ़ आजसू जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी आजसू केंद्रीय सचिव विजय साहू सहित दर्जनों नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. वही मौके पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान, रमन सिंह संजीव बावला अशोक कुमार चंदन कुमार दिनेश सिंह मनोज सिंह संजय कुमार राधेश्याम अग्रवाल बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूनम साहू , राजाराम प्रजापति संजय कुमार, बड़कागांव उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया रंजीत मेहता, मुखिया अनिकेत नायक, मुखिया वासुदेव यादव,पंसस कृष्णा राम,पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर प्रदीप महतो, केंदीय सदस्य संदीप कुशवाहा,राजा खान,मोबिन अंसारी, गीरेंद्र प्रसाद,उपेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा तपेश्वर कुमार तापस, मनोज दांगी,पंकज कुमार, रितेश मेहता, निर्मल महतो कामेश्वर महतो नागेश्वर तूरी , सुरेश गिरी, घनश्याम कुमार, सोहनलाल मेहता, अशोक महतो, केदार महतो,  दिनेश महतो,भीखन महतो शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, संजय महतो, उदय मेहता नंदकिशोर मेहता, अवध किशोर मेहता, रामकेश्वर सिंह, गंगा साहू, रवि राम, विनोद राम, यदु प्रसाद दांगी, संजय राणा, रामचंद्र साव,मोहित दांगी, सत्येंद्र गुप्ता,किशन राणा, प्रदीप महतो, गोपाल महतो, मोहम्मद अजहर, तूबारक अंसारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:44 AM

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आने वाला हैं. राज्य सरकार में वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की बात कही हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:10 AM

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. आज बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ईडी का शिकंजा पड़ा हैं. जानकारी के अनुसार, रांची सहित कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:39 AM

राजधानी रांची के यातायात और परिवहन व्यवस्था में जल्द ही क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां अत्याधुनिक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी.

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:01 AM

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को किसी अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई. उन्हें पहले गाली गलौज फिर जान से मारने की धमकी दी गई. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अफसरों को दे दी हैं.

Jharkhand Weather Update:  झारखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर! 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:24 AM

झारखंड में बारिश का दौर जारी हैं, जिससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.