झारखंडPosted at: मार्च 08, 2025 बड़ी खबर: एक पुरुष के खाते में गए 112 महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना के पैसे
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
न्यूज11भारत
रांची डेस्क: मंईयां सम्मान योजना में रांची जिले में बड़ी अनियमितता पकड़ी गई है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है. तमाड़ के रहने वाले कार्तिक पातर नामक व्यक्ति के द्वारा 112 महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना के पैसों को अपने खाते में लिया गया था. बता दें कि रांची जिले में 4 लाख 50 हजार लाभुक को पिछली बार ढाई हजार रुपए भेजे गए थे. जांच में अब तक 11000 लोगों की अनियमितता पकड़ी गई हैं. महिलाओं के नाम पर पुरुष अपने अकाउंट में पैसा ले रहे थे. जिसके बाद गड़बड़ी को लेकर डीसी ने जांच का आदेश दिया था.