राज हल्दार/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची यूनिवर्सिटी सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए 33 में से सिर्फ एक झारखंडी का चयन हुआ है. इस संदर्भ में मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष ठाकुर जीतमोहन प्रमाणिक ने कहा हम झारखंड के लोग जाति धर्म संप्रदाय और राजनीतिक दलों में इस कदर आपसी मनभेदों और मतभेदों में उलझे हुए हैं कि हमें पता ही नहीं पूरे देश को 40% खनिज संपदा देने वाला राज्य को अपने ही राज्य में लागू किया गया नीति 60/40 के तहत भी परिणाम नहीं मिल रही है. यह रिजल्ट हमें भविष्य दिखा रही है कि हमारा आने वाला पीढ़ी का क्या दुर्दशा होगा. संगठन सदस्यगण, शिक्षक मदन महतो, प्रफुल्ल गोराई, शिवम जायसवाल, फौजी धर्मेंद्र प्रसाद व कोर कमेटी सदस्यों ने वर्तमान परिस्थिति का आलोचना करते हुए झारखंड के सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर झारखंडियों के दशा और दिशा का स्थायी समाधान हेतु अनुरोध किया.