Sunday, Jun 1 2025 | Time 14:18 Hrs(IST)
  • नहीं रहे गढ़वा से कांग्रेस के पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय, मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन
  • 18 नवंबर को सपा सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी करेंगे, लखनऊ में रिंग सेरेमनी
  • मोबाइल पर बात करती रही नर्स, कैंची से काट दी मासूम की उंगली! फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग
  • असम से सिक्कम तक बारिश की आफत, लैंडस्लाइड ने बढाई मुश्किलें, NH पर भी बह रहा पानी
  • गढ़वा में कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
  • सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय का विशेष टॉक, कहा- "सच बोलना हेट स्पीच, झूठ बोलना फ्रीडम ऑफ स्पीच!"
  • LPG Price: जून की शुरुआत पर बड़ी राहत! कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें क्या है नया दाम
  • Patna Metro: पटना मेट्रो का खत्म हुआ इंतजार, जानिए कब से होगा शरू?
  • कोतरी गांव के कुएं से मिला अज्ञात शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • रांची में सड़क हादसा! मिल्क वैन ने कार को मारी टक्कर, चालक की मौत
  • मदरसा का नया भवन जल्द होगा तैयार, कल्याण विभाग ने दिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए
  • "मेरे प्यारे मम्मी-पापा " परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का छलका दर्द, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
  • नई शराब नीति पर कोलेबिरा विधायक का बड़ा बयान, कहा- ग्रामसभा चाहेगी तब बिकेगी शराब
  • भैंस चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर खूब पीटा, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
  • रांची में दरिंदगी का शिकार हुई आदिवासी किशोरी, अगवा कर दिया हैवानियत को अंजाम
झारखंड


रांची के इन ग्रामीण इलाकों में महंगी होगी जमीन, जानिए क्या है नया सरकारी रेट

रांची के इन ग्रामीण इलाकों में महंगी होगी जमीन, जानिए क्या है नया सरकारी रेट

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्कः 1 अगस्त से रांची के ग्रामीण इलाकों में जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी. इसको लेकर संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन की रजिस्ट्री शुल्क को अधिकतम 10 फीसदी तक बढ़ाया गया है. निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी होने से सीधा असर बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए क्षेत्राधिकार एवं सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री फीस पर पड़ सकता है. वहीं, कांके, नगड़ी, ओरमांझी, रातू और नामकुम इलाके में जमीन की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है. 

 

बता दें कि भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के निर्देश पर हर साल निबंधन शुल्क में वृद्धि का पुनरीक्षण किया जाता है. सरकारी नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में हर दो साल में जमीन और मकान की कीमतों में वृद्धि की जाती है. इसका सीधा असर जमीन की रजिस्ट्री में लगने वाले कोर्ट और स्टाम्प फीस पर पड़ता है. अंतिम बार साल 2022 में ग्रामीण इलाकों की भूमि, मकान और फ्लैट की कीमतों में 10% की वृद्धि की गई थी. 

 

इन इलाकों में बढ़ा सबसे ज्यादा सरकारी रेट 

 

एरिया         आवासीय दर      व्यवसायिक दर 

बोड़ेया              549622        988807

एदलहातु         440124           440124

नगड़ी             278030            500191

सिमलिया         402348          723845

पिर्रा                508972          915675

कमड़े             328876            591667

टेंडर               274062           493055

हुटुप               234912           422619

लालगुटवा        320734            577019

 


 

 
अधिक खबरें
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय का विशेष टॉक, कहा-
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 12:21 PM

देश के कानून, संविधान और न्यायिक प्रणाली को लेकर लगातार तीखी बहस चल रही हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने "सुरक्षित भारत" विषय पर आयोजित एक विशेष व्याख्यान के दौरान कई अहम बातें कही. उन्होंने कहा कि देश में आज सच बोलना हेट स्पीच और झूठ बोलना फ्रीडम आफ स्पीच समझा जाता हैं.

बीजेपी नेताओं ने एसीबी से की मांग, कहा- शराब घोटाले के सभी संदिग्धों से हो पूछताछ
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 8:47 AM

झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर राजनीतिक तापमान एक बार फिर चढ़ गया हैं. बीजेपी ने एसीबी से शराब घोटाले के सभी संदिग्धों से पूछताछ करने की मांग की हैं.

Jharkhand Weather Update: कहीं धूप तो कहीं बारिश.. ये मौसम कर देगा झारखंड वासियों को कंफ्यूज, जानें आज का वेदर अपडेट
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 7:13 AM

झारखंड में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से आसमान पर बादल तो है लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं हैं. हालांकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कहीं बारिश, कहीं कड़ाके की धूप का सामना करना पड़ सकता हैं. यानी गर्मी और उमस का डबल अटैक तय हैं.

नामकुम थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 10 गो वंशियों को किया गया रेस्क्यू, दो गिरफ्तार
मई 31, 2025 | 31 May 2025 | 9:41 PM

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पिकअप वैन में ठूंस-ठूस कर गोवंश को भरकर तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 गो वंशियों को रेस्क्यू किया. वहीं, वाहन चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

3 करोड़ 80 लाख की लागत से होगा जगन्नाथपुर मंदिर एवं तालाब का सुंदरीकरण, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया शिलान्यास
मई 31, 2025 | 31 May 2025 | 8:14 PM

जगन्नाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से CSR से किया जाएगा. इस दिशा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अर्थक प्रयास से मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का आज शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पुरी के जगन्नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर इस मंदिर परिसर का भी विकास हो, यह प्रयास मेरा है. भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह क्षेत्र जल्द ही विकसित होगा. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. यह मंदिर रांची ही नहीं बल्कि झारखंड का ऐतिहासिक धरोहर है. इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. परिसर का सौंदर्यीकरण इसके महात्म्य को और बढ़ाएगा.