Sunday, Jun 15 2025 | Time 02:44 Hrs(IST)
झारखंड


नहीं रहे झारखंड के प्रथम उर्जा मंत्री लालचंद महतो, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलीन

72 साल की उम्र मे ली आखिरी सांस
नहीं रहे झारखंड के प्रथम उर्जा मंत्री लालचंद महतो, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलीन
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो(72 वर्ष) का गुरुवार की देर रात निधन हो गया है.  पूर्व मंत्री की तबियत पिछले कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात वो लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे. जिसके बाद वो बेहोश हो गये थे. तत्काल परिजनों ने उन्हें लालपुर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर  पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

 

बता दें, लालचंद महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे. वहीं झारखंड गठन के बाद वो राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री बनाए गए थे. लालचंद महतो ने अपनी राजनीति की शुरुआत निर्दलीय से शुरू की. इसके बाद जन संघ, भाजपा, जनता दल, राजद, समता पार्टी, बसपा से भी चुनाव लड़ चुके थे. उन्होंने बहुजन सदान मोर्चा नामक राजनीतिक पार्टी भी बनायी थी. 

 

पंचतत्व में विलिन हुए लालचंद महतो


झारखंड के पूर्व उर्जा मंत्री लालचंद महतो पंचतत्व में विलिन हो गए. फुसरो के राम बिलास हाई स्कूल के समीप दामोदर नदी के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. उनका भतीजा सुप्रतिम उर्फ सोनू महतो ने मुखाग्नि दी.बेरमो एसडीओ अशोक कुमार की देखरेख में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. हजारों समर्थक व क्षेत्र के लोग इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए. 




इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, मांडू विधायक जे पी पटेल, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, मंत्री पुत्र अखिलेश महतो सहित गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी.


 

निधन की खबर सुनकर बेरमो सहित झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है. इस दुखद खबर की सूचना मिलने ही पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, बेरमो प्रमुख गिरजा देवी, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह,डॉक्टर उषा सिंह, लक्ष्मण नायक, राजेश सिंह, अर्चना सिंह नीतू सिंह, देवीदास, ट्रांसपोर्टर अरुण अग्रवाल, गिरीश ‌कोठारी, रिशु पांडे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मीनू अग्रवाल, मुन्ना सिंह, तरुण सिंह, राजू सिंह व शक्ति सिंह, श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा व आर उनेश,‌ इनमोसा नेता विजय कुमार सिंह, व्यवसाई अभय सिंह, मनोज सिंह व पिंटू सिंह, पूर्व मुखिया ललन सिंह,  श्रमिक नेता टीनू सिंह, राहुल कुमार, विकास सिंह, धीरज पांडेय‌ ,आर उनेश, बैजनाथ महतो, भीम महतो, ‌जितेन्द्र दुबे‌, कैलाश ठाकुर व आलोक अकेला, पूर्व पार्षद रश्मि सिंह व मोहम्मद रियाज अंसारी, समाजसेवी बबलू भगत, भाजपा नेता टुनटुन तिवारी व दिनेश कुमार सिंह, राजद नेता ललन कुमार सिंह 'अकेला', आजसू उलगुलान नेता नरेश महतो, पूर्व मुखिया नकुल महतो, झामुमो नेता हीरालाल मांझी ,जय नारायण महतो, भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो ,आभाष चंद्र गांगुली ‌,समाजसेवी आशुतोष कुमार सिंह व शशि सिंह ,कांग्रेसी नेता लक्की सरदार, इन्द्रजीत मुखर्जी ,जय प्रकाश सिंहा, वैभव चौरसिया आदि ने शोक व्यक्त किया है.

 



 

 

 

अधिक खबरें
गिरिडीह जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार ने NEET UG 2025 में किया शानदार प्रदर्शन, 720 में से 639 अंक प्राप्त कर बने झारखंड टॉपर
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 9:44 PM

झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले हिमांशु कुमार ने NEET UG 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में टॉप किया है. हिमांशु ने 720 में से 639 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल की है. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है.

रिम्स पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, आत्महत्या की कोशिश करने वाले पंचायत सचिव सुखलाल महतो से की मुलाकात
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:27 PM

डुमरी विधानसभा के पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. घटना के बाद उन्हें तुरंत रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सुखलाल महतो ने आत्महत्या से पहले अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई. डुमरी विधायक जयराम महतो रिम्स पहुंचे और उन्होंने सुखलाल महतो की हालत का जायजा लिया.

खरसीदाग ओपी इलाके में हथियार के साथ एक नाबालिग और एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 7:09 PM

रांची के खरसीदाग ओपी इलाके में हथियार के साथ एक नाबालिग और एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है. आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन को बरामद किया गया है.

CM हेमंत सोरेन से सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ० सोनाझारिया मिंज ने की मुलाकात
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 6:26 PM

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ० सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ० सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं. यह राज्य के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा.

शहीद ASI सत्यवान कुमार सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, CM और राज्यपाल ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
जून 14, 2025 | 14 Jun 2025 | 6:15 PM

सीआरपीएफ के ASI सत्यवान कुमार सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन CRPF के 133 बटालियन के हेडक्वार्टर में किया गया. बता दें कि चाईबासा के जंगल में नक्सली अभियान के दौरान हुए आईडी ब्लास्ट में ASI सत्यवान कुमार सिंह घायल हुए थे. सत्यवान कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहनेवाले है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्य सचिव, डीजीपी, पुलिस और CRPF के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.