Sunday, Jun 22 2025 | Time 19:38 Hrs(IST)
  • 24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू
  • 24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू
  • बसिया में 64वें सुब्रतो कप प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
  • ईरान-इजरायल युद्ध से भारत को तेल की टेंशन नहीं! पक्का दोस्त कर रहा तेल की आपूर्ति
  • रिम्स पार्ट-2 की बात करने वाली सरकार ग़रीबों को एम्बुलेंस देने में असमर्थ: राफिया नाज़
  • रिम्स पार्ट-2 की बात करने वाली सरकार ग़रीबों को एम्बुलेंस देने में असमर्थ: राफिया नाज़
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सरस्वतीधाम बालिका छात्रावास का लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही समाज का सशक्त निर्माण संभव
  • राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सरस्वतीधाम बालिका छात्रावास का लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही समाज का सशक्त निर्माण संभव
  • प्रधान के चुनाव को लेकर सकची गुरुद्वारा परिसर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग
  • प्रधान के चुनाव को लेकर सकची गुरुद्वारा परिसर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग
  • "नहीं, मैं आपको साथ लेकर जाऊंगी" छोटी सी बच्ची का ऐसा जवाब सुन आप भी हो जाएंगे भावुक, Video हो रहा वायरल
  • ईरान पर हुए अमेरिका के हमले के बाद आया PM Modi का पहला रिएक्शन, राष्ट्रपति पेजेशकियन से टेलीफोन पर की बातचीत
  • रांची में अवैध शराब के काले कारोबार के खेल का भंडाफोड़, उत्पाद विभाग ने किंगपिन सहित 3 आरोपियों को दबोचा
  • रांची में अवैध शराब के काले कारोबार के खेल का भंडाफोड़, उत्पाद विभाग ने किंगपिन सहित 3 आरोपियों को दबोचा
  • नहीं माना अमेरिका, ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर किया युद्ध का आगाज
झारखंड


ब्राह्मण समाज के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं : विजय तिवारी

समाज की एकता के लिए सभी ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच पर आने का आह्वान
ब्राह्मण समाज के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं : विजय तिवारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत 


पलामू/डेस्क: पलामू जिले के रेडमा ठाकुरबारी मंदिर परिसर में आज ब्राह्मण समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय तिवारी ने की. बैठक में महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत पर बल दिया गया. वहीं समाज को एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर वातावरण स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया गया. बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर इस मामले के न्यायिक जांच का मांग की गई वहीं इस मामले में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने के लिए अजय सिंह चेरो पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई.

 

बैठक में मुख्य रूप से इन दिनों ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का कड़ा विरोध जताया गया. उन्होंने कहा गया कि  ब्राह्मण कुल के व्यक्ति पर दुर्भावनाग्रस्त कुछ वर्ग/समाज के व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहारपूर्ण बातें की जा रही है. ऐसे दुर्भावनाग्रस्त दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. 

 

विजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ब्राह्मण परिवार को सुनियोजित षड़यंत्र के तहत निशाना बनाया जा रहा है. असामाजिक बातों से समाज की अस्मिता को रौंदने की दुस्साहस की जा रही है. ऐसे वर्ग/समाज से ब्राह्मण समाज कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी.  

 

ब्राह्मण समाज स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं अन्याय के खिलाफ हमेशा से लड़ाई लड़ते आ रही है. आजकल समाज को अपमानित  करने का षड्यंत्र चल रहा है, लेकिन अब अपमान नहीं सही जाएगी.  ऐसे दुस्साहस करने वालों के विरूद्ध ब्राह्मण समाज कानूनी लड़ाई लड़ेगी.  

 

उन्होंने कहा कि  एक समाज वर्ग द्वारा समाज के लोगों के प्रति तरह-तरह के बयानबाजी कर कमजोर दिखाने का प्रयास हो रहा है और उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है. जबकि ऐसा नहीं होनी चाहिए. ब्राह्मण शांत, सहनशील और मेहनती होते हैं. अपने गुण व कर्मों से ही ब्राह्मण बनते हैं. इसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है.

 

बैठक में मुख्य रूप से पपलु दूबे, प्रवीण मिश्रा, रोहित तिवारी,सेठ चौबे, किशोर पाण्डेय, नवीन तिवारी, दीपक तिवारी, सुनील तिवारी, मुरारी तिवारी,मिकू तिवारी,सत्येन्द्र तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, आशीष भारद्वाज, देवान शुक्ला, ऋचा तिवारी, कुणाल शांतिप्रिय, अजय तिवारी अकेला, बसंत तिवारी, राजन पंडित, अजीत तिवारी, प्रवीण तिवारी बंटू व टिंकू तिवारी सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बैठक का संचालन मधुकर शुक्ला ने किया.

 


 


 



 

अधिक खबरें
राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सरस्वतीधाम बालिका छात्रावास का लोकार्पण, कहा- शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही समाज का सशक्त निर्माण संभव
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 4:57 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत बिन्देश्वरी लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भलमण्डा में बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया. राज्यपाल ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर लांसनायक अल्बर्ट एक्का के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है कि विद्या विकास समिति, झारखण्ड द्वारा सैकड़ों विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं, यह संगठन वर्षों से झारखण्ड के दूरस्थ ग्रामों एवं जनजातीय अंचलों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है.

प्रधान के चुनाव को लेकर सकची गुरुद्वारा परिसर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 4:52 PM

साकची गुरुद्वारा में प्रधान के चुनाव को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद साकची गुरुद्वारा परिसर रणभूमि में तब्दील हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बल का प्रयोग किया गया.

रांची में अवैध शराब के काले कारोबार के खेल का भंडाफोड़, उत्पाद विभाग ने किंगपिन सहित 3 आरोपियों को दबोचा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 2:59 PM

रांची में अवैध शराब के काले कारोबार का खेल का भंडाफोड़ करते हुए उत्पाद विभाग ने एक किंगपिन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 पेटी अवैध विदेशी शराब को बरामद किया गया है. अवैध शराब के नेक्सस का भंडाफोड़ करने को लेकर उत्पाद विभाग के द्वारा सिकिदरी, अनगड़ा और नामकुम इलाके में छापेमारी की गई और तीनों थाना क्षेत्रों से एक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई.

तेज रफ्तार का कहर: कार ने एक स्कूटी सवार और एक राहगीर को कुचला, तीन की मौत
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 2:33 PM

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की कुचल दिया. फिर खुद भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया. हादसे में तीनों की मौत हो गई.

अगले 2 घंटे में हो सकती है गर्जन के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 1:53 AM

तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने रांची में अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार रांची जिले के कुछ भागों में 2 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है