Friday, May 9 2025 | Time 10:13 Hrs(IST)
  • भारत का पाकिस्तान पर 'वॉटर अटैक'! भारत ने खोल दिए चिनाब नदी पर सलाल डैम के कई गेट, पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा
  • लातेहार के कराटे खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने रांची के लिए हुए रवाना
  • 'हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं'- बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
  • हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट! Air India और Akasa Air की एडवाइजरी, 3 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट
  • मनोहरपुर: जहरीले सर्प दंश से दो किशोर गंभीर,सीएचसी में इलाजरत
  • भारत सरकार के आदेश पर X की बड़ी कार्रवाई, 8000 से अधिक अकाउंट किए ब्लॉक
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में लू का कहर! 10 मई से तापमान में उछाल, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकला सफेद धुआं, रॉबर्ट प्रेवोस्ट चुने गए नए पोप
  • जंग के मुहाने पर भारत-पाक! भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह
झारखंड


अंग्रेजों और महाजनों के खिलाफ संथाल विद्रोह के नायकों याद किया गया

अंग्रेजों और महाजनों के खिलाफ संथाल विद्रोह के नायकों याद किया गया

अनंत/न्यूज़11भारत


गोमिया/डेस्क: गोमिया प्रखंड के आईईएल फुटबॉल मैदान और टिकाहारा पंचायत के कसियाडीह में हुल दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के महिला और पुरूष ढोल नगाड़ों और पारंपरिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने ढोल नगाड़ों के बीच हूल क्रांति के नायक वीर शहीद सिदो-कान्हू के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और चांद,भैरव और फूलो,झानो को भी याद किया. गोमिया के आईईएल फुटबॉल मैदान में विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ बसंती हेम्ब्रम, जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज, मुखिया बंटी उरांव, रामबृक्ष मुर्मू खास तौर पर मौजूद थे। वहीं बिरसा सेना के जिला अध्यक्ष रविशन टुडू, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान, सहित अन्य लोग शामिल थे.

 

योगेंद्र प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि हूल क्रांति के नायकों ने अंग्रेजों की सत्ता को हिला दिया था और उनकी दमनकारी नीतियों और महाजनों के खिलाफ संथाल विद्रोह किया था. संथाल विद्रोह के नायकों को हमेशा गर्व से याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन किया. हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, और फूलो-झानो के अदम्य साहस को सराहते हुए उन्होंने कहा कि इन वीरों ने 50 हजार से अधिक संथाली आदिवासियों को एकजुट कर अंग्रेजों और महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह किया था. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अमृत मरांडी, उपाध्यक्ष रमेश मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल मरांडी, सचिव दिनेश मरांडी, कोषाध्यक्ष शिवचंद मांझी, सुशील मांझी, शिवचंद मांझी, प्रमोद मुर्मू, राजकुमारी देवी, राजेश मांझी, मिहिलाल मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे.

 


 

 
अधिक खबरें
Breaking: जीएसटी घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विक्की भालोटिया जमशेदपुर से गिरफ्तार
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 10:04 AM

800 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित अग्रवाल को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी घोटाले मामले में अमित अग्रवाल के खिलाफ कई साक्ष्य मिलने के बाद ईडी के द्वारा कार्रवाई की गई. ED ने रांची, जमशेदपुर और कोलकाता के 09 ठिकाने पर अपनी दबिश दी थी.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 9:49 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. कहा झारखंड सरकार का श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और गलत परंपरा स्थापित करता है. इस तरह के कदम संस्थानों की स्थिरता और इतिहास के प्रति सम्मान को कमजोर करते हैं. यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सम्मान में है और न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुद्धू भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है.

पूर्व मंत्री बेबी देवी बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 7:42 PM

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनी हैं. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त, 34 प्रस्ताव पारित
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 5:14 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. मंत्रिपरिषद की बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

रांची में 100 डेज काउंटडाउन टू इंटरनेशनल डेज ऑफ योगा कार्यक्रम का आयोजन
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 6:58 AM

08 मई 2025 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वाधान में अमर शहीद नीलांबर एवं पीतांबर पार्क “ऑक्सीजन पार्क” सहित अन्य जगहों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का 100 दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत 44वां दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया.