Friday, Jul 18 2025 | Time 10:52 Hrs(IST)
  • झारखंड के मशहूर ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा मंजूर, कई बड़े मामले कर चुके उजागर
  • व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में सनसनी, 24 घंटे में दो हत्याएं
  • जर्जर स्कूल भवन हुआ खतरनाक, शिक्षक के निजी घर में बोरी बिछाकर पढ़ते हैं बच्चे
  • बरवाडीह के लात पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका चयन में फर्जीवाड़ा फर्जी हस्ताक्षर और बिना चयन प्रक्रिया के नियुक्ति, ग्रामीणों में आक्रोश
  • अधिकारियों के उदासीनता के कारण बरवाडीह का रेलवे कॉलोनी सुरक्षा एवं स्वच्छता से है कोसो दूर
  • मोतिहारी में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार, 'फीकी चाय की दुकान' से साधा निशाना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार मोतिहारी वासियों को देंगे 7200 करोड़ की योजना
  • बज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत में कर रही थी धान रोपाई
  • हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और गग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल और बिहार दौरा: 12,000 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड


BREAKING: पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थे इलाजरत

BREAKING: पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में थे इलाजरत

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थें. वहीं, उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की कहर दौड़ पड़ी है.

 


पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित

झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन की खबर से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे पार्टी और प्रदेश के लिए "अपूर्णीय क्षति" बताया है. उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की.

 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर कल रांची के कांग्रेस भवन लाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ददई दुबे को याद करते हुए कहा, “मैंने एक पुराना साथी खो दिया.” वहीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और राधा कृष्ण किशोर ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है.

 

ददई दुबे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं और वर्ष 2004 में धनबाद से सांसद निर्वाचित हुए थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस ने प्रस्तावित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक को भी स्थगित कर दिया. ददई दुबे का राजनीतिक जीवन जनता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है.


 


 


 

 


 


 


 


 


अधिक खबरें
बारिश से स्कूल का जर्जर भवन गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत, 4 घायल
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:42 AM

राजधानी रांची के पिस्का मोड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां पिस्का मोड़ स्थित एक विद्यालय का जर्जर भवन गिर गया.

झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:14 AM

झारखंड के लोगों को जल्द ही मेट्रो की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होने वाली है. इस संबंध में झारखंड सरकार ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव भारत सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्रालय के सचिव को प्रस्तुत किया गया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:20 AM

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आसमान से बरसती बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया हैं. खासकर पलामू, जहां बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई हैं. बारिश का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं हैं.

मंढरा कुंभकार टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित किया गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:54 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मंढरा कुंभकार टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 M के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक,

लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:53 PM

झारखंड सरकार ने लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.