Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:46 Hrs(IST)
  • जगन्नाथपुर डंपिंग यार्ड पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी से आक्रोश
  • गुरुजी के स्मृति में सिमडेगा पत्रकार संघ ने सदर अस्पताल में किया फल वितरण
  • PM Modi in Bengaluru: PM मोदी ने दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
  • हुसैनाबाद की स्टेशन रोड की दुर्दशा से जनता बेहाल, सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए बनी खतरा
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
झारखंड


11वीं JPSC मेंस एग्जाम आज से शुरू, दो शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षा

11वीं JPSC मेंस एग्जाम आज से शुरू, दो शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षा
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः 342 पदों पर नियुक्त के लिए 11वीं JPSC मेंस परीक्षा आज (22 जून) से शुरू हो रही है जो 24 जून तक चलेगी. परीक्षा के मद्देनजर एग्जाम सेंटर के 200 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधज्ञ लागू किया गया है. बता दें, यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर राजधानी रांची में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से शुरू हो जाएगी. 

 

ऐसा हैं JPSC परीक्षा की डेटशीट

22 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 1, दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा होगी. 

23 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 3 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 4 की परीक्षा आयोजित होगी.

24 जून को पहली शिफ्ट में पेपर 5 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 6 की परीक्षा ली जाएगी. 

 






 

एक ही दिन हो रही JPSC और JSSC की परीक्षा 

आपको बता दें, झारखंड लोक सेवा आयोग 22 जून से जेपीएससी मेंस परीक्षा आयोजित कर रहा है जबकि इस परीक्षा के साथ ही जेएसएससी की तरफ से भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है है. ऐसे में कई अभ्यार्थी हैं जिन्हें JPSC मेंस परीक्षा में भाग लेंगे लेकिन उन्हें JPSC के साथ ही JSSC की परीक्षा भी देनी है. बता दें, JPSC की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा ली रही हैं जबकि JSSC की ओर से  कक्षा 6 से 8 के सहायक आचार्य नियुक्ति की परीक्षा ली जा रही है. इसकी परीक्षा 23 जून से शुरू हो रही है जबकि 23 जून को JPSC पेपर 3 और 4 की परीक्षा ले रही है. 

 

इन पदों पर होगी नियुक्तिः कुल 342 पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर (उप समाहर्ता) -207, DSP (पुलिस उपाधीक्षक)- 35, राज्य कर पदाधिकारी- 56, कारा अधीक्षक- 2, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2)-10, जिला समादेष्टा-1, सहायक निबंधक- 8, श्रम अधीक्षक 14, प्रोबेशन पदाधिकारी- 6 और उत्पाद निरीक्षक -3. 
अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.