Saturday, December 27, 2025

घने कोहरा में फॉग लाइट क्यों है जरूरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Editor Name: News11 Bharat

घना कोहरा और ठंडी लहरें उत्तर भारत में वाहनों की आवाजाही को लगातार प्रभावित कर रही हैं. इस इलाके में गाड़ी चलाने वालों के लिए यह कोई नई बात नहीं है.

हर साल सर्दियों में कोहरे की वजह से ड्राइविंग में परेशानी होती है और सामने देखने की क्षमता बहुत कम हो जाती है.

अगर आपको भी इस सर्दी में उत्तर भारत या भारत के किसी भी हिस्से में गाड़ी चलानी है, जहां कोहरे की वजह से कम दिखाई देता है.

कोहरे में कभी भी हाई बीम लाइट जलाकर गाड़ी न चलाएं. हादसे का खतरा बढ़ जाता है.

जरूरत पड़ने पर हॉर्न का सही तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि सामने वाले को आपकी मौजूदगी का पता चल सके.

कोहरे में गाड़ी हमेशा कम रफ्तार में चलाएं. कम दिखाई देने की वजह से खड़ी गाड़ियां या पैदल चलने वाले अचानक सामने आ सकते है.

अक्सर लोग सड़क के बीच या आगे चल रही गाड़ी की लाइट देखकर गाड़ी चलाते है लेकिन कोहरे में सबसे अच्छा तरीका है.

कोहरा देखने की क्षमता को बहुत कम कर देता है, लेकिन सुनने की क्षमता पर असर नहीं डालता.

इसलिए अपने कानों का इस्तेमाल करें. शीशे थोड़ा नीचे कर लें और म्यूजिक सिस्टम या रेडियो बंद कर दें.