Thursday, December 04, 2025

ये चीजें खाते ही कम होने लगेगा डेंगू का असर, तीसरा वाला जरूर खाएं

Editor Name: News11 Bharat

हर साल डेंगू मच्छरों का आतंक भी देखने को मिलता है. डेंगू से पीड़ितों के मामले डराने वाले होते हैं और हजारों में इसके केस सामने आते हैं.

हालांकि, आप अपनी लाइफस्टाइल में जरा से बदलाव से ना केवल डेंगू से बच सकते हैं, बल्कि उससे ठीक भी हो सकते हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर के डेंगू से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं.

डेंगू से उबरने के लिए आयरन से भरपूर फल और सब्जियां खानी चाहिए. ऐसे में पालक का जूस पीना डेंगू से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन के होता है, जो शरीर में जख्मों को भरने में मदद करता है.

कीवी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के साथ-साथ शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में भी मदद करता है.

पपीते में पपैन, कैरीकेन जैसे कई तत्व होते हैं, जिनमें सूजन उतारने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये गुण शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं. इतना ही नहीं यह डेंगू से तेजी से ठीक होने में मदद करते हैं.

अनार में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को कम नहीं होने देता और प्लेटलेट काउंट को गिरने नहीं देता है. इसे खाने से डेंगू पीड़ितों को थकान महसूस नहीं होती है.

डेंगू में खट्टे फल जैसे संतरे, आंवला, नींबू खाना बहुत फायदेमंद होता है. ये फल में विटामिन सी से भरपूर होते हैं और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं.