Monday, March 02, 2026

फाइबर की पूर्ति के लिए कौन सा फल बेस्ट? सेब या नाशपाती

Editor Name: News11 Bharat

फाइबर आपके पाचन के लिए सबसे जरूरी माना जाता है. जब डाइजेशन सही रहता है तो न्यूट्रिएंट्स शरीर में अच्छे से ऑब्जर्व होते हैं और आपकी ओवरऑल हेल्थ को इसका फायदा मिलता है.

अगर आप डेली जरूरत का सही मात्रा में फाइबर नहीं ले रहे हैं और शरीर में इसकी कमी है तो आपको कब्ज, पेट फूलना, खाने के बाद भी भूख लगते रहना जैसी समस्याएं होती है.

कई ऐसे फल हैं जो फाइबर का सोर्स हैं, लेकिन सेब और नाशपाती ये दो फल फाइबर के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं, लेकिन इसमें से ज्यादा फाइबर वाला फल कौन सा है?

हेल्थ लाइन में दी गई जानकारी के मुताबिक, एक मीडियम साइज की नाशपाती में 6 ग्राम फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा भी कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है जैसे विटामिन सी, पोटेशियम, कॉपर और विटामिन के.

हेल्थ लाइन के मुताबिक, 1 कच्चे मीडियम साइज के सेब में तकरीबन 4.37 ग्राम फाइबर होता है यानी इस मामले में नाशपाती खाना ज्यादा बेहतर है.

यूएसडीए के मुताबिक, सेब में फाइबर के अलावा पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन ए, समेत कई प्लांट बेस्ड कंपाउंड भी होते हैं.

आप फाइबर की कमी पूरी करने के लिए सेब, नाशपाती के अलावा फलियां, ओट्स, बेरीज, ब्रोकली, गाजर, अनाज, बीज, नट्स आदि खा सकते हैं