Monday, January 12, 2026

ठंड में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं? जानें यहां..

Editor Name: News11 Bharat

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है जिससे सर्दी-खांसी, वायरल और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ठंडी हवा और कम धूप से शरीर जल्दी बीमार पड़ता है.

ऐसे में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना फायदेमंद है. आइए जानें.

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे सर्दी-खांसी और बार-बार होने वाले इंफेक्शन से बचाव में मदद मिलती है.

अदरक शरीर को गर्म रखता है और गले की समस्याओं में राहत देता है.

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं.

हल्दी सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है.

संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन सी देते हैं. सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बेहतर बनी रहती है.

सब्जियों का गर्म सूप शरीर को गर्म रखता है और पोषण देता है. सर्दियों में सूप पीने से कमजोरी कम होती है.