Saturday, January 17, 2026

रोज 1 अनार खाने से क्या होगा? जवाब आप सोच भी नहीं सकते.. लाल गुलाबी होंगे गाल

Editor Name: News11 Bharat

अनार एक ऐसा फल है जो पूरे साल आता है. हर कोई जानता है कि अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

हालांकि ज्यादातर लोगों के बीच यह खून बढ़ाने के तौर पर पॉपुलर है लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल के छोटे-छोटे लाल दानों में आपके पूरे शरीर के लिए कुछ ना कुछ फायदे छिपे हैं.

अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट Webmd की रिपोर्ट के अनुसार, अनार के ज्यादातर फायदे इसमें मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट्स से जुड़े हैं.

यहां तक कि अनार में ग्रीन टी या रेड वाइन से तीन गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

ये खाने में मौजूद ऐसे केमिकल होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे केमिकल से बचाने में मदद करते हैं और सूजन रोकते हैं.

एक सर्विंग यानी लगभग आधा ताजा अनार में कैलोरी 72, प्रोटीन- 2.35 ग्राम फैट- 1.6 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 26 ग्राम, फाइबर- 5.5 ग्राम और चीनी- 20 ग्राम होती है.

इतना ही नहीं अनार आपकी त्वचा और बालों के लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है.

अनार में एंटीऑक्सिडेंट्स और एलाजिक एसिड होता है जो स्किन को जवान रखने के लिए जरूरी कोलेजन को सुरक्षित रखते हैं.

रोजाना एक अनार का सेवन न केवल आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करता है बल्कि यह दिल की सेहत, पाचन और इम्यूनिटी में भी मदद करता है.