Monday, January 12, 2026

भारत के 5 सबसे ज्यादा ठंडी जगहें, जहां माइनस में रहता है तापमान

Editor Name: News11 Bharat

भारत के कई क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है और पहाड़ी इलाको में भारी बर्फबारी भी हो रही है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान रात के समय 11 डिग्री तक गिर जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां तापमान माइनस में गिर जाता है?

द्रास (लद्दाख) भारत की सबसे ठंडी जगह मानी जाती है, जहां सर्दियों में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है.

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, यहां तापमान अक्सर माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

लेह-लद्दाख अपनी बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के लिए मशहूर है, सर्दियों में यहां तापमान माइनस 20 से नीचे चला जाता है.

स्पीति घाटी (हिमाचल प्रदेश) में सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है.

तवांग (अरुणाचल प्रदेश) का एक बेहद ठंडा हिल स्टेशन है, जहां सर्दियों में भारी बर्फबारी और माइनस में तापमान पहुंच जाता है.