Saturday, January 17, 2026

Flipkart-Amazon ही नहीं यहां पर भी शुरू हुई सेल, सस्ते में मिल रहे iPhones

Editor Name: News11 Bharat

विजय सेल्स ने 17 जनवरी से सेल शुरू की. Amazon और Flipkart पर भी सेल चल रही है.

वैसे तो ऐमेजॉन पर 16 जनवरी से और फ्लिपकार्ट पर 17 जनवरी से रिपब्लिक डे सेल शुरू हो रही है.

बात करें विजय सेल्स की, तो इस प्लेटफॉर्म से आप विभिन्न प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद पाएंगे. यहां 47,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर iPhone मिलेगा.

iPhone 17 को आप यहां से 78,900 रुपये में खरीद पाएंगे. यानी इस पर आपको 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

MacBook को आप 81,900 रुपये की शुरुआती कीमत और iPad को 30,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे.

इस कीमत पर आपको तमाम डिवाइसेस ICICI बैंक और Axis बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद मिलेंगे. फोन्स पर 40 परसेंट तक छूट मिलेगी.

सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टीवी पर भी डिस्काउंट मिलेगा. इस प्लेटफॉर्म पर 8,490 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी मिलेगा.

इसके अलावा आप हेडफोन और स्पीकर को आप 489 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. स्पीकर्स पर 50 परसेंट तक डिस्काउंट है.

विजय सेल्स से आप 25,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लैपटॉप खरीद सकते हैं. वहीं गेमिंग प्रोडक्ट्स की रेंज 1499 रुपये से शुरू होती है.