मखाना एक ऐसा फूड है जो व्रत में खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे आप रोस्ट करके खा सकते हैं या फिर खीर बनाई जा सकती है और दूध में सीधे उबालकर भी ले सकते है.
मखाना फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और काफी हल्का होता है, जिसे पचाना आसान रहता है, जान लें इसमें कितने विटामिन-मिनरल होते है.
यूएसडीए के मुताबिक, मखाना में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है. इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज पाया जाता है.
मखाना में बी कॉम्प्लेक्स के कुछ विटामिन पाए जाते है, जैसे फोलेट, बी 6, राइबोफ्लेविन, थायमिन, पैंथोटेनिक एसिड और विटामिन ए भी पाया जाता है.
मखाना में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट्स भी पाए जाते है. इसके अलावा ये प्रोटीन का सोर्स भी है और गुड कार्ब्स भी होते है.
मखाना का सेवन करने से डाइजेशन सुधरता है. इसी के साथ ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन फूड है. वेट कंट्रोल करना हो तो रोस्टेड मखाना स्नैक्स में बेस्ट रहते है.
अगर डेली डाइट में मखाना को शामिल कर रहे है तो पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें. ये फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ ही पानी को भी सोखता है, इसलिए अगर आप पानी नहीं पीते हैं और मखाना खाते हैं तो कब्ज की समस्या हो सकती है.