Saturday, April 18, 2026

भारत में खाए जाने वाले मशरूम के विटामिन और मिनरल्स

Editor Name: News11 Bharat

मशरूम न तो कोई सब्जी है और न ही ये कोई फल और अनाज है. ये एक तरह की फफूंद या कवक है. ये प्रकाश संश्लेषण भी नहीं करता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

दुनियाभर में मशरूम की ढेरों वैरायटी पाई जाती हैं और चीन में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है. सबसे ज्यादा पॉपुलर मशरूम में शिटाके, गुच्छी, पोर्टोबेलो, ऑयस्टर, और बटन मशरूम शामिल है.

भारतीय खाने में भी मशरूम शामिल किया जाता है. हमारे यहां सबसे ज्यादा वाइट मशरूम देखने को मिलता है, जिसे बटन मशरूम भी कहते हैं.

वेजिटेरियन फूड्स में विटामिन डी की बात करें तो मशरूम को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. वाइट मशरूम को इसका अच्छा सोर्स माना जाता है.

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर में दिए डेटा के मुताबिक, वाइट मशरूम में विटामिन सी, बी9, डी2, डी3 और विटामिन के भी पाया जाता है.

वाइट मशरूम में कैल्शियम,सेलेनियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.

हेल्थ लाइन के मुताबिक, मशरूम हमारी हार्ट हेल्थ को प्रमोट करते हैं. ये डाइजेशन और गट हेल्थ को भी इंप्रूव करने में हेल्पफुल है तो वहीं हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायक होते हैं.