टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की थी.
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. इसी बीच कपल की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं.
हल्दी सेरेमनी के फोटोज सोफी शाइन ने खुद अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं. जिसमें वह शिखर के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं.
सोफी शाइन ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. सोफी और शिखर धवन के ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
सोफी शाइन आयरलैंड की हैं, उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से अपनी स्कूलिंग कम्पलीट करने के बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है.
सोफी शाइन ''डा वन स्पोर्ट्स'' की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर काम करती हैं और ''शिखर धवन फाउंडेशन'' की हेड भी हैं.