Thursday, April 30, 2026

भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा

Editor Name: News11 Bharat

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है. दिल्ली के खिलाफ मैच में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की.

भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए और एक खास लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया.

भुवनेश्वर कुमार ने टी20 क्रिकेट में 349 विकेट पूरे कर लिए है और वे भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए है.

भुवनेश्वर कुमार ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है, जिनके 347 विकेट है. युजवेंद्र चहल 388 विकेट के साथ टॉप पर है.

भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट लेते ही टी20 में 350 विकेट पूरे कर लेंगे. यह उपलब्धि अभी तक सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है.

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए है और उनकी इकॉनमी 7.61 रही है.