इस होली पहनें फ्रॉक सूट, अदिति राव हैदरी से ले आईडिया
Editor Name: News11 Bharat
अदिति राव हैदरी शाही फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और ये उनकी फैशन चॉइस में भी दिखाई देता है. होली पर फेस्टिव परफेक्ट और रॉयल लुक पाना है तो एक्ट्रेस के लुक कॉपी किए जा सकते हैं
अदिति राव हैदरी ने नेवी ब्लू कलर का एक खूबसूरत अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट्स और बारीक एम्ब्रॉयडरी का शानदार काम किया गया है.
अदिति राव हैदरी ने एक एलिगेंट ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर गोल्डन थ्रेड वर्क की बारीक बूटी एम्ब्रॉयडरी की गई है. इसके नेकलाइन और स्लीव्स के किनारों पर की गई हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी इसे एक क्लासी और रॉयल टच देती है.
अदिति राव हैदरी ने एक एलिगेंट ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ अनारकली सूट कैरी किया है, जिसके निचले हिस्से पर हैवी गोल्डन गोटा-पट्टी और सेक्विन वर्क की कई परतें इसे एक रॉयल लुक दे रही हैं.
अदिति राव हैदरी ने एक बेहद खूबसूरत बेबी पिंक कलर का अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर बारीक सिल्वर वर्टिकल लाइन्स और चोली पर कलरफुल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है.
अदिति राव हैदरी ने एक वाइब्रेंट रेड कलर का अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर छोटे पर्पल और पिंक फ्लोरल प्रिंट्स की खूबसूरती नजर आ रही है.