Monday, January 05, 2026

3 महीने की डेटिंग, फिर प्रपोज और गुपचुप शादी.. जानें माही-जय की लव स्टोरी

Editor Name: News11 Bharat

टीवी एंकर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने 14 साल बाद अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है.

माही और जय ने इंस्टाग्राम पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है, जिससे उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है.

माही और जय का रिश्ता फिल्मी रहा, डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था, जिसकी लव स्टोरी जय ने खुद शेयर की थी.

एक्टर ने बताया था कि माही से उनकी मुलाकात पहले दोस्त की पार्टी में हुई और फिर नाइट क्लब में मिलने के बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा.

जय ने बताया था कि तीन महीने की डेटिंग के बाद 31 दिसंबर 2009 को उन्होंने माही को प्रपोज किया और फिर प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली.

जय ने कहा था कि दोस्तों को उनकी शादी पर भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि उनकी छवि कैसेनोवा की थी, इसलिए उन्होंने शादी करीब एक साल तक छिपाकर रखी थी.

जय-माही की शादी का खुलासा तब हुआ जब माही पार्टी में मंगलसूत्र पहने दिखीं, जिसके बाद 2011 में दोनों ने शादी को सार्वजनिक किया.

जय और माही रियलिटी शो नच बलिए के विजेता रहे और सोशल मीडिया पर तारीफे बटोरते आए. उन्होंने अपनी केयरटेकर के बच्चों को गोद भी लिया था.

जय और माही ने IVF के बाद 2019 में अपनी बेटी तारा को जन्म दिया और अक्सर सोशल मीडिया पर उसे लेकर मजेदार वीडियो शेयर करते रहे.