गर्मी के शादी सीजन में ऐसा लुक चाहिए होता है जो न सिर्फ वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट हो बल्कि हल्का भी हो ताकि कंफर्टेबल फील करें.
एक्ट्रेस कृति सेनन ने पेस्टल पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है, जिस पर बारीक धागे और सितारों का काम किया गया है. उन्होंने इसके साथ मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज पेयर किया है जिसमें डीप वी-नेकलाइन दी गई है.
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बेहद खूबसूरत पेस्टल ग्रीन शेड का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है जिस पर फ्लोरल डिटेलिंग दी गई है, इसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश ऑफ-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है जो पूरी तरह से 3डी फ्लोरल एप्लिक वर्क से सजा हुआ है.
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने स्काई ब्लू शेड का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना है, जिस पर बड़े फूलों का बेहद खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है. इसके साथ उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पेयर किया है, जिस पर महीन वर्टिकल लाइन्स और एम्ब्रॉयडरी का काम है.
एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने पीच शेड का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना है, जिस पर लाल और गुलाबी रंग के फूलों का डिजाइन बना हुआ है. इसके साथ उन्होंने फ्रंट बटन वाला वी-नेक क्रॉप ब्लाउज कैरी किया है और साथ में एक लाइट वेट पिंक नेट का दुपट्टा ड्रेप किया है, जिस पर मिरर वर्क की डिटेलिंग दी गई है.
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बेहद खूबसूरत लाइट पीच शेड का सीक्वेंस वर्क वाला लहंगा पहना है, जो काफी शाइन कर रहा है. इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स वाला एम्बेलिश्ड ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी हेमलाइन पर लटकन वाली डिटेलिंग दी गई है.
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने सी-ग्रीन कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है, जिस पर सिल्वर और गोल्डन धागों का बारीक काम किया गया है. उन्होंने इसके साथ एक बेहद स्टाइलिश कट-आउट डिजाइन वाला ब्लाउज पेयर किया है, जिसकी हेमलाइन पर फ्रिंज डिटेलिंग दी गई है.
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पीच शेड का बेहद शानदार और ग्लैम लहंगा पहना है, जिस पर सीक्वेंस का हैवी वर्क है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया है और लहंगे के निचले हिस्से पर लगे फेदर डिटेलिंग इसे काफी ट्रेंडी लुक दे रहे है.