Friday, February 27, 2026

सिंदूरी साड़ी में दुल्हन बनी रश्मिका तो धोती में दिखे विजय, सामने आई शादी की Photos

Editor Name: News11 Bharat

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक थी. आज दोनों की शादी उदयपुर में हुई.

दोनों ने कल सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और अब कोडवा शादी की रस्म से भी शादी करेंगे.

रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज सामने आ गई हैं जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं. रश्मिका ने सिंदूरी रंग की रेशनी साड़ी पहनी है.

साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा और उस पर बारीक ज़री का काम है, जो दक्षिण भारतीय दुल्हन के क्लासिक लुक को दर्शाता है.

रश्मिका ने लुक को पूरा करने के लिए हैवी टेंपल ज्वेलरी कैरी की है. माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी, लेयर्ड गोल्ड हार पहना है जिसमें चोकर और लंबा हार भी शामिल है.

विजय दक्षिण भारतीय दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सफेद रेशमी धोती के साथ रश्मिका की साड़ी से मैच करता हुआ लाल रंग का अंगवस्त्रम (कंधे पर डालने वाला कपड़ा) पहना है, जिस पर सुंदर बॉर्डर वर्क है.

विजय ने अपने लुक को पारंपरिक लेकिन थोड़ा रफ रखा है. उनकी अच्छी तरह से सेट दाढ़ी और पीछे की ओर बंधे बाल उनके लुक को मैच्योर बना रहे हैं.

तस्वीरों में फूलों की माला (वरमाला) बहुत ही खास है. गहरे लाल गुलाब और सफेद मोगरे की भारी मालाएं दोनों के पहनावे को एक-दूसरे से जोड़ रही हैं.