Saturday, October 25, 2025

50 या 52... कितने साल की है मलाइका अरोड़ा? बहन ने किया खुलासा

Editor Name: News11 Bharat

बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इंटरनेट पर धूम मचा दी.

मलाइका की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस पार्टी में ग्लैमर, डांस और मस्ती सब कुछ था.

फिलहाल सोशल मीडिया पर अलग-अलग अटकलें उड़ रही थी कि मलाइका अब 50 साल की हुई है या 52?

जिसे लेकर उनकी बहन ने खुलासा किया है, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "अब आप 50 साल की हो, मेरी खूबसूरत बहन!"

पार्टी में मलाइका ने अपने हिट गाने ‘छैया-छैया’ पर जबरदस्त डांस किया. फैंस ने उनकी एनर्जी और स्टाइल की खूब तारीफ की.

50 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी फिटनेस, ग्लैमर और डांस से युवाओं को मात देती दिखी.