न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश में मोबाइल डेटा की मांग लगातार बढ़ रही है और ज्यादातर यूजर्स चाहते है कि हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिले, साथ ही कॉलिंग और SMS का भी फायदा हो. अगर आप 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान खोज रहे है, तो मार्केट में Airtel, Vodafone Idea (Vi) और Reliance Jio के कई विकल्प मौजूद हैं. आइए जानते है कि इनमें कौन सा प्लान आपकी जेब पर कम भार डालेगा.
Airtel 299 प्लान
एयरटेल का 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 SMS प्रदान करता हैं. इसके अलावा 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI की मुफ्त एक्सेस भी शामिल हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी चाहते हैं.
Vi 299 प्लान
Vodafone Idea (Vi) का 299 रुपए वाला प्लान भी यूजर्स को हर रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS देता हैं. हालांकि, इस प्लान में कोई अतिरिक्त सुविधा या ऑफर नहीं हैं.
Jio 249 प्लान
रिलायंस जियो ने इस श्रेणी में सबसे सस्ता प्लान पेश किया हैं. 249 रुपए में मिलने वाला यह प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रदान करता है लेकिन इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसे केवल नजदीकी जियो स्टोर से ही रिचार्ज किया जा सकता है; ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट से यह उपलब्ध नहीं हैं.
कीमत और सुविधा का मुकाबला
कुल मिलाकर देखा जाए तो Jio का 249 रुपए वाला प्लान, Airtel और Vi के 299 रुपए वाले प्लानों की तुलना में 50 रुपए सस्ता हैं. अगर आपके क्षेत्र में Jio का नेटवर्क मजबूत है, तो यह प्लान डेटा, कॉलिंग और SMS के हिसाब से सबसे किफायती विकल्प साबित हो सकता हैं. हर रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS चाहिए तो Jio का 249 रुपए वाला प्लान सबसे सस्ता और लाभकारी विकल्प हैं. Airtel और Vi भी बेहतरीन सर्विस देते है लेकिन उनके प्लान में अतिरिक्त कीमत जोड़कर आपको वही बेसिक सुविधा मिलती है जो Jio प्लान में सस्ता में मिल रही हैं.
यह भी पढ़े: अयोध्या में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, राम मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया जाएगा