न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: साल 2026 की शुरुआत होते ही साइबर फ्रॉड की घटनाओं ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले साल यानी 2025 में देश के लगभग हर बड़े और छोटे शहर से साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं. अधिकतर मामलों में साइबर स्कैमर्स ने समान पैटर्न और ट्रिक्स का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों के बैंक खाते खाली हो गए. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि ठगों के जाल में अक्सर भोले-भाले लोग फंस जाते है और कई बार यह मामला डिजिटल अरेस्ट या बैंक खाते की बड़ी हानि तक भी पहुंच जाता हैं.
साइबर ठगों के 5 कॉमन तरीके
फेक इनवेस्टमेंट स्कैम (Fake Investment Scam)
ठग शुरुआत में WhatsApp या टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को शामिल करते हैं. इसके बाद हाई रिटर्न या फेक इनवेस्टमेंट के लालच में छोटे-छोटे निवेश करवाए जाते हैं. शुरुआत में कुछ लोगों को मामूली रकम का रिटर्न भी दिखाया जाता है ताकि विश्वास बनाया जा सके. जब भरोसा मजबूत हो जाता है, तब स्कैमर्स मोटी रकम निकालकर गायब हो जाते हैं.
पार्सल स्कैम या कुरियर स्कैम (Parcel/Courier Scam)
इसमें विक्टिम को कॉल आकर बताया जाता है कि उनके नाम से कोई पार्सल आया है, जिसमें गैरकानूनी सामान या ड्रग्स हैं. फिर उन्हें धमकाया जाता है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं. इसके बाद विक्टिम को डराकर बैंक खाते से रकम उड़ा ली जाती हैं.
वर्क फ्रॉम होम जॉब स्कैम (Work From Home Job Scam)
साइबर ठग वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लोगों से बैंक डिटेल्स निकालते हैं. शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क और मामूली पेमेंट दिखाकर भरोसा बनाया जाता हैं. फिर हाई रिटर्न का लालच देकर पूरी रकम निकाल ली जाती हैं.
डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest)
यह स्कैम 2025 में बहुत चर्चा में रहा. ठग खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर विक्टिम को अकेले कमरे में रहने और बैंक डिटेल्स साझा करने के लिए मजबूर करते हैं. इस तरह कई लोग बड़ी ठगी के शिकार हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी “मन की बात” में लोगों को इससे बचाव के तरीके बताये थे.
वॉयस क्लोनिंग स्कैम (Voice Cloning Scam)
इस स्कैम में साइबर ठग किसी बच्चे या रिश्तेदार की आवाज क्लोन करते हैं. फिर रैनी समन जैसी धमकी देकर रकम की मांग करते हैं. दिल्ली के एक मामले में बेटे की आवाज का इस्तेमाल कर ठगों ने माता-पिता से फिरौती मांगी, लेकिन मामला तब सामने आया जब बच्चा सुरक्षित घर लौट आया.
साइबर ठगों से बचाव के टिप्स
- किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज पर अंधविश्वास न करें.
- OTP, बैंक डिटेल्स या निजी जानकारी कभी भी अनजान नंबर के साथ शेयर न करें.
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक साबित हो सकता है.
- अगर कोई हाई रिटर्न या फर्जी इनवेस्टमेंट का लालच दिखाता है, तो पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़े: स्विट्जरलैंड में नए साल के पहले दिन बार में धमाका, 47 की मौत, 100 से ज्यादा घायल