सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत
पतरातू/डेस्क: केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल को लेकर एनटीपीसी मजदूरी यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु द्वारा एनटीपीसी लेबर गेट में यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे वही एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु के सचिव एवं भाकपा अंचल सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा जो चार लेबर कोड लाए गए हैं वह मजदूरों को नागुजार है.
अभिलंब कानून को रद्द किया जाए मजदूर वर्ग ने कहा कि हम मोदी सरकार से नाखुश है वही लगातार मोदी सरकार जन विरोधी ,मजदूर विरोधी और किसान विरोधी कानून बनाकर अपने दो दोस्तों अदानी (अडानी) एवं अबानी को खुश करने के लिए मजदूऱो के अधिकारों के विरुद्ध कानून बना रही है वही चार लेबर कोड के विरोध में पीवीयूएनएल पतरातू में देशव्यापी आम हड़ताल सफर रहा इस मौके पर मनोज कुमार महतो, मनोज पहन , रमेश महतो, किशोर महतो, नरेश बेदिया ,संदीप ठाकुर, सुरेंद्र महतो ,जगदेव महतो ,विजय महतो, प्रदीप सिंह, कमलेश महतो, ओम प्रकाश साहू, मनीष बेदिया, आनंद साहू ,रूपेश साहू ,मनोज सिंह, विक्की कुमार ,रोहित कुमार मुंडा ,दिनेश महतो, सौरव मुंडा, मनोज ,कृष्ण कुमार ,राजेश ठाकुर, गणेश सिंह मोहम्मद अमीन, तबारक अंसारी ,वसीम मियां, मोहम्मद राशिद, अकबर अंसारी, प्रमोद मुंडा, पिंटू मुर्मू ,विनय गुप्ता, अंशु मांझी ,फुलेश्वर कुमार, बाबूलाल सिंह ,वीरेंद्र कुमार ठाकुर ,मोहम्मद उस्मान ,मनजीत कुमार ,रोशन ,कुलदीप, कुंदन शर्मा इत्यादि मौजूद थे.