खिताबी जीत के बाद भक्ति के रंग में रंगे विराट-अनुष्का, नंगे पांव पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम

खिताबी जीत के बाद भक्ति के रंग में रंगे विराट-अनुष्का, नंगे पांव पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम

खिताबी जीत के बाद भक्ति के रंग में रंगे विराट-अनुष्का नंगे पांव पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय टीम के स्टार अनुभवी पूर्व कप्तान  विराट कोहली की आईपीएल टीम RCB ने बीते 31 मई को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. आईपीएल में दूसरी बार मिली खिताबी जीत के बाद विराट कोहली उनकी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिर एक बार अपने आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा आ गए हैं. आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद यह दंपति मंगलवार को वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे. जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. राधा केलि कुंज आश्रम में दोनों भारतीय स्टार ने काफी समय बिताया और प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक प्रवचन सुने. विराट कोहली और अनुष्का शरण के आगमन से राधा केलि कुंज आश्रम में हलचल तेज हो गई. दोनों के आगमन से आश्रम परिसर में खास उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं और भक्तों ने दोनों की एक झलक पाने के लिए काफी इंतजार किया.

आश्रम में दोनों के आगमन के बाद इनकी तस्वीरे और  विडीयो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. खास बात यह रही कि विडीयो में साफ देखा जा सकता है कि राधा केलि कुंज आश्रम में दोनों भारतीय स्टार नंगे पांव ऊबड़ खाबड़ रास्ते में चलते हुए नजर आए. साथ ही  विराट कोहली के हाथ में एक धार्मिक ग्रंथ भी नजर आया. हालांकि यह ग्रंथ कौन-सा था, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह धार्मिक ग्रंथ श्री वृन्दावन महिमामृतम् ग्रंथ है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन गए हो. वह इससे पहले भी कई बार वृंदावन के राधा केलि कुंज आश्रम जा चुके हैं और प्रेमानंद महाराज का दर्शन कर चुके हैं. शादी के बाद इस दंपति का आध्यात्मिक गतिविधी अक्सर देखने को मिलती है.  विदेश घूमने के अलावा वह भारत में रहने के दौरान सभी वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम जाकर प्रेमानंद महाराज का दर्शन करते हैं तो, कभी उज्जैन जाकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं. आध्यात्मिक गतिविधियों में उनकी रुचि अक्सर देखने को मिलती है और खास मौकों पर यह जोड़ी धार्मिक यात्राएं करती रही है.

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक चापाकल पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव