न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत ए टीम मौजूदा समय में श्रीलंका ए टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है. यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला में स्थित रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारत ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. वहीं इस मैच में सभी को वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें थी. मगर वैभव ने सभी को मुकाबले में सलाम बल्लेबाजी करते हुए निराश किया है. वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के दौरान बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. 14 रन बनाकर वह वापस लौट गए. सलामी बल्लेबाजी करने उतरे वैभव के बल्ले से शुरुआत में कुछ आकर्षक शॉट निकले. उन्होंने तीन चौके भी लगाए. मगर वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.
बल्लेबाजी के दौरान वैभव श्रीलंका ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की गेंदबाजी का शिकार हुए. मैच का चौथा ओवर डालने आए तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज वैभव को फुल लेंथ गेंद डाली, गेंद बल्ले पर तो अच्छी तरह आई, लेकिन वैभव उसे हवा में उठाने में सफल नहीं हो सके. उन्होंने क्रीज में रहकर सीधा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ फील्डर के हाथों में चली गई.
हम सभी जानते हैं कि वैभव भारत के कमाल के बल्लेबाज हैं. कुछ समय पहले समाप्त हुए आईपीएल 2026 में वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करके ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण हमेशा चर्चा में रहे हैं. , ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि श्रीलंका ए के खिलाफ वह उस उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके और शुरुआती झटका देकर भारत ए को मुश्किल में छोड़ गए.
यह भी पढ़ें: ग्रिड सब-स्टेशन डकैती मामले में आरोपी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका