शिखर मोहन
एक्सक्लूसिव

झारखंड के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर शिखर मोहन का न्यूजीलैंड दौरे के लिए India-A टीम में चयन 

झारखंड के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर शिखर मोहन का न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में चयन हुआ है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के दम पर शिखर को यह सफालता मिली है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर शिखर मोहन का न्यूजीलैंड दौरे के लिए India-A टीम में चयन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर शिखर मोहन का न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में चयन हुआ है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के दम पर शिखर को यह सफालता मिली है. झारखंड क्रिकेट संघ और पूरे राज्य के खेल प्रेमियों में उनके चयन को लेकर खुशी का माहौल है. बता दें कि शिखर मोहन आखिरी के दो मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम के साथ जुड़ेंगे.

कौन हैं शिखर मोहन? 
शिखर मोहन झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित गौरी शंकर कॉलोनी के रहने वाले हैं. उनके पिता पेशे से एक वकील हैं. शिखर ने अपनी पढ़ाई रांची के st xaviers स्कूल से की है. क्रिकेट के प्रति उनका जूनून उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है. शिखर बताते हैं कि क्रिकेट के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही रहा हैं. शिखर के कोच मोहम्मद वासिम ने भी उनके भारतीय टीम में  चयन पर ख़ुशी जताई है. 

डोमेस्टिक क्रिकेट के स्टार
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शिखर मोहन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. उन्होंने पिछले सीजन में 12 पारियों में एक दोहरे शतक के साथ कुल 613 रन बनाए हैं. इस सीजन की शुरुआत भी शिखर ने शानदार तरीके से किया. उन्होंने रणजी सीजन के शुरुआती दो मैचों में 99 की औसत से 297 रन बनाए हैं. शिखर ने केरल के खिलाफ शानदार 143 रन की पारी खेली थी.. इसके बाद महाराष्ट्र के खिलाफ उनके बल्ले से 27 और 127 रन निकले. 

India A टीम:
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर स्मरण, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, शिखर मोहन (आखिरी दो मैचों के लिए)

यह भी पढ़ें- JAP ADG प्रिया दुबे ने CM हेमंत से की मुलाकात, पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समपान समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

 

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026