न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: T20 World Cup 2026 का आज फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों देशों के दृष्टिकोण से यह मुकाबला काफी अहम है. होने वाला यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह महा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैच से ठीक आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे मैदान में उतरेंगे. फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह साफ देखने को मिल रही है. सभी यह जानना चाह रहे हैं कि मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा और पिच का साथ किसे मिलेगा. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं अहमदाबाद के मौसम का हाल और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो, मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. क्रिकेट प्रेमियों को होने वाला यह फाइनल मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिलेगा. वहीं मैच के दौरान अहमदाबाद का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं धीरे धीरे तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा. अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा रही है. शाम में मैच होने के कारण सभी खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिल जाएगी.
वहीं बात करें, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों का साथ देती हुई नजर आती है. यहां की पिच पर गेंद सही उछाल के साथ बल्ले तक आती है. जिस वजह से इस मैदान में अधिक चौके-छक्के लगते हुए नजर आते हैं. इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 174 रन के आसपास तक जाता हुआ नजर आ सकता है. जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर लगभग 150 रन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, टी20 विश्व कप 2026 में इस मैदान में केवल एक मुकाबला खेला गया था. जिस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 213 रन बनाकर कनाडा को हराया था. पिच को देखते हुए सभी कयास लगा रहे हैं कि इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है.
यह भी पढ़ें: निशांत कुमार ने की जेडीयू ज्वाइन, महावीर मंदिर और हाई कोर्ट मजार पहुंचकर लिया भगवान का आशीर्वाद