न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: Ranji trophy 2025-26 के अंतर्गत खेले जा रहे झारखंड बनाम उत्तर प्रदेश मुकाबले के दूसरे दिन झारखंड ने अपनी पहली पारी 561 रन 6 विकेट पर घोषित की. टीम के लिए सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. झारखंड के तरफ से शरणदीप सिंह ने 139 रन, कुमार कुशाग्र 102 रन, शिखर मोहन 78 रन, आर्यमन सेन 75 रन, कप्तान विराट सिंह 50 रन, रॉबिन मिंज ने नाबाद 62 रन और अनुकूल रॉय ने 43 बनाएं. वहीं झारखंड ने यूपी को इस मुकाबले में 562 रनों का लक्ष्य दिया है.
मैच में उत्तर प्रदेश की हालत खराब
जवाबी पारी खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम के तरफ से पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 32 रन बनाए है . अभिषेक गोस्वामी 14 रन बनाकर और शिवम शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद है. झारखंड के लिए जतिन पांडे ने दो और साहिल राज ने एक विकेट प्राप्त किया.
यह भी पढें: IND vs NZ 2nd T20: मैच से पहले जानें रायपुर के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट