न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बाएं हाथ के दो पूर्व गेंदबाजों की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेलेक्टरों की टीम में एंट्री हुई है. पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार जहां सीनियर पुरुष चयन समिति में में शामिल किए गए हैं, वहीं, पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर नियुक्त किये गये हैं. चयन समिति पैनल में कुल पांच सदस्यों का चयन किया गया है. प्रज्ञान ओझा, रमेश पवार, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा चयन समिति में शामिल किए गए हैं.
अनुभव की बात करें तो 48 वर्षीय रमेश पवार ने 2004 से 2007 के बीच भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इस दौरान उन्होंने दो टेस्ट और 31 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं. रमेश पवार वसीम जाफर, सलिल अंकोला, जैकब मार्टिन और कॉनर विलियम्स जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को पीछे छोड़ते हुए सलेक्टर बने हैं. बता दें कि पवार दो बार भारतीय महिला टीम के हेड कोच रह चुके हैं. उनका पूर्व का अनुभव उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ. पवार एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं और 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था.
वहीं, प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 113 विकेट हासिल कर अपनी उपयोगिता सिद्ध की थी. मुम्बई के जिस टेस्ट में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा किया था, उस टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए थे. वनडे में उनके नाम 21 विकेट हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 10 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: चांडिल में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात समेत लाखों का सामान बरामद